ग़ौरतलब है कि पिछले साल इस्राईल और यूएई के बीच संबंधों के सामान्यकरण के समझौते के बाद से यह चौथी बार है, जब नेतनयाहू की यात्रा को स्थगित किया गया है।

शनिवार को इस्राईली टीवी चैनल-13 से बात करते हुए इस्राईली प्रधान मंत्री ने उल्लेख किया कि इस बार पिछले हफ़्ते उनकी यूएई की यात्रा को आख़िरी मिनट में इसलिए रद्द कर दिया गया, क्योंकि सऊदी अरब की वायु सीमा यमनी मिसाइलों की रेंज में है।
ग़ौरतलब है कि तेल-अवीव और अम्मान के बीच संबंधो में तनाव के चलते पिछले हफ़्ते जॉर्डन ने नेतनयाहू के विमान के लिए अपनी वायु सीमा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। जिसके बाद उनके विमान के पास सऊदी अरब की वायु सीमा का इस्तेमाल करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। जिसका मतलब यह था कि इस्राईली प्रधान मंत्री का विमान यमनी मिसाइल का निशाना बन सकता है।
गुरुवार को नेतनयाहू के कार्यालय ने दावा किया था कि ज़ायोनी प्रधान मंत्री को अपनी यूएई की यात्रा को स्थगित करने के लिए इसलिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि जॉर्डन ने उनके विमान को अपनी वायु सीमा के इस्तेमाल की अनुमति देने में काफ़ी देर कर दी थी।
इस बयान में नेतनयाहू की यूएई की पहली यात्रा को रद्द करने का सिर्फ़ यही एक कारण बताया गया था।