फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अबूधाबी की यात्रा के दौरान इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू और सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की मुलाक़ात की संभावना की अटकलों के बीच यूएई के एक जानकार सूत्र ने इस मुलाक़ात के लिए बिन सलमान की पूरी तैयारी की ख़बर दी है।
यरुशलम पोस्ट ने गुरुवार को अपने संस्करण में संयुक्त अरब इमारात के एक जानकार सूत्र के हवाले से बताया है कि सऊदी क्राउन प्रिंस, अबूधाबी में इस्राईली प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के लिए तैयार हैं।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि नेतनयाहू और उनकी टीम भी सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात के संपर्क में है ताकि मुलाक़ात का प्रोग्राम तय हो जाए।
इस्राईली समाचार पत्र लिखता है कि इस्राईल में होने वाले आम चुनाव, नेतनयाहू के अबूधाबी दौरे का एक कारण है लेकिन संयुक्त अरब इमारात के अधिकारियों ने भी यात्रा के समय पर ध्यान दिए बिना ही उनके स्वागत का फ़ैसला कर लिया है।
नेतनयाहू गुरुवार को संयुक्त अरब इमारात का अपना पहला आधिकारिक करेंगे।
रिपोर्ट में बताया गया है कि वह प्राइवेट जहाज़ के ज़रिए अबू धाबी जाएंगे और एयरपोर्ट पर ही संयुक्त अरब इमारात के अधिकारियों से मुलाक़ात करेंगे।
जेरुश्लम पोस्ट ने लिखा कि इस्राईली प्रधानमंत्री का संयुक्त अरब इमारात का दौरा बहुत छोटा होगा और वह केवल कुछ घंटे ही अबूधाबी में रुकेंगे और फिर इस्राईल वापस लौट जाएंगे ताकि गुरुवार को हंग्री और चेकगणराज्य के प्रधानमंत्रियों से मुलाक़ात करें।