10 मार्च 2021 - 14:31
सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत के वैश्विक नेता होने के दावे की अस्लियत बतायी, कहा भारत को दो में से एक चुनना होगा ...

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि भारत के वैश्विक नेता होने के दावे की हवा निकल गयी है।

जनसत्ता के मुताबिक़, सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार को अपने ट्वीट में प्रधान मंत्री मोदी को नसीहत करते हुए कहा है कि अब नरेन्द्र मोदी के लिए सच का सामना करने का वक़्त है और उन्हें QUAD और BRICS में से किसी एक को चुन लेना चाहिए।

भाजपा नेता ने ट्वीट में लिखाः “मोदी सच्चाई के अपने क्षण पर पहुंच गए हैं। भारत के वैश्विक नेता होने के दावे की हवा निकल गयी है। अब मोदी को QUAD और BRICS में से किसी एक को चुन लेना चाहिए या फिर वे पंचतंत्र के चमगादड़ की तरह रह जाएंगे।”

ग़ौरतलब है कि भारत, अमरीका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के समूह  QUAD की शुक्रवार की वर्चुअल बैठक होगी।