26 फ़रवरी 2021 - 17:57
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के 8 चरणों चुनाव के फैसले पर भड़कीं ममता, बोलीं कि चुनाव आयोग ने वहीं किया जो बीजेपी ने उससे कहा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि बीजेपी के कहने पर ही चुनाव आयोग ने पश्चिमी बंगाल में 8 चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है।

चुनाव आयोग के इस फैसले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि असम में सिर्फ 3 राउंड में ही वोटिंग होगी। इसके अलावा तीन राज्यों में एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि पश्चिम बंगाल में 8 चरण में में वोटिंग कराई जाएगी।  ममता बनर्जी का कहना था कि यह ग़लत बात है।

चुनाव आयोग की घोषणा के तुरंद बाद शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में  चुनाव आयोग ने एक ही जिले में दो या तीन राउंड में वोटिंग का फैसला लिया है।  ममता बनर्जी ने कहा है कि आयोग ने बीजेपी के कहने पर ही आठ राउंड में चुनाव कराने का फैसला लिया है।  उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने वहीं किया जो बीजेपी ने उनसे कहा।  ममता बनर्जी ने कहा कि आखिर अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी एक ही राउंट में वोटिंग क्यों नहीं कराई जा रही है?

ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार, बंगाल में चुनाव के लिए अपनी ताक़त का बेजा इस्तेमाल नहीं कर सकती।  उन्होंने कहा कि हम अपनी लड़ाई ख़ुद लड़ लेंगे।  ममता बनर्जी का कहना था कि आखिर एक ही जिले में 3 या 4 चरणों में वोटिंग क्यों हो रही है? ममता बनर्जी ने कहा कि हम दक्षिण परगना में मजबूत हैं इसीलिए जानबूझकर वहां तीन राउंड में वोटिंग कराने का फैसला लिया गया है।

ममता बनर्जी ने नरेन्द्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आपको लगता है कि पश्चिम बंगाल को आप दबा लेंगे तो हम ऐसा नहीं होंने देंगे। हम भगोड़े नहीं हैं बल्कि हम जमीनी लोग हैं।

ज्ञात रहे कि भारत के निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है।  इन चार राज्यों व केंद्र शासित पुडुचेरी में 27 मार्च मार्च से 29 अप्रैल के बीच अलग-अलग चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतों की गिनती, 2 मई को होगी।  चुनावी तिथियों की घोषणा के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।