बेनयमिन नेतनयाहू ने ईरान के परमाणु समझौते के बारे में अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार "मईर बिन शाबात" को बाइडेन सरकार के साथ परमाणु वार्ता के लिए प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।
नेतनयाहू के नए प्रतिनिधि ने कल वाइट हाउस के सुरक्षा सलाहकार से ईरान तथा अन्य विषयों पर विस्तार से लंबी वार्ता की थी। इसी बीच यह भी बताया जा रहा है कि नेतनयाहू, बहुत ही जल्दी इस्राईल के सुरक्षा अधिकारियों और विदेश नीति निर्धारकों एवं वहां के युद्धमंत्री के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि ईरान को लेकर नेतनयाहू सहित ज़ायोनी शासन के अन्य अधिकारियों की गतिविधियां बताती हैं कि अमरीका के परमाणु समझौते में वापस आ जाने से इस्राईल कितना चिंतित है।