9 फ़रवरी 2021 - 12:55
म्यांमार में प्रदर्शनकारियों को ख़मियाज़ा भुगतने की धमकी दे रही है सैनिक सरकार

म्यांमार में सैन्य सरकार ने लोगों को प्रदर्शन करने पर ख़मियाज़ा भुगतने की धमकी दी है।

म्यांमार में सैनिक सरकार का तख़्ता उलटने और आंग सान सूचि की रिहाई के लिए प्रदर्शन करने वालों को सैन्य सरकार ने धमकी है।

अभी तक सुरक्षा बल आम लोगों के ख़िलाफ़ ताक़त के इस्तेमाल से  बचते रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कुछ जगहों पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए ख़ास तौर पर राजधानी नेपीदो के राजमार्ग पर आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पानी की तोप और आंसू गैस के गोले इस्तेमाल किए।

म्यांमार में फ़ौज ने पिछले हफ़्ते आंग सान सूकी सहित नेश्नल लीग फ़ॉर डेमोक्रेसी के दर्जनों नेताओं को गिरफ़्तार करते हुए एक दशक से इस पार्टी की जारी सरकार का अंत कर दिया, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है।

पूरे म्यांमार में सैन्य बग़ावत का विरोध बढ़ गया है और सरकारी टीवी ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही का संकेत देते हुए, सैन्य सरकार के विरोध को ग़ैर क़ानूनी कहा है।