फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार वाइट हाऊस ने बुधवार को एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस में अमरीका के पूर्व राजदूत विलियम बन्ज़ को सीआईए का मुखिया नियुक्त किया है और उनकी पुष्टि के लिए सीनेट को भेज दिया गया।
रूसी समाचार एजेन्सी तास की रिपोर्ट में बताया गया है कि वाइट हाऊस ने इस बारे में एक बयान जारी किया है और कहा है कि सीनेट के लिए प्रत्याशी का एलान हो गया है और विलियम जोज़फ़ बन्ज़ सीआईए के नये प्रमुख होंगे।
अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 11 जनवरी को सीआईए के मुखिया के रूप में विलियम बन्ज़ का नाम पेश किया था और सीनेट की संबंधित कमेटी ने इस बारे में बैठक की और इस बैठक में सीनेटरों के सवालों का जवाब दिया गया और उसके बाद सीनेट उनकी पुष्टि के लिए मतदान करेगी।
अगर उनके नाम की पुष्टि हो जाती है तो यह पहली बार होगा जब सीआईए के मुखिया के रूप में विदेशमंत्रालय का एक अनुभवी कूटनीतिज्ञ, देश की ख़ुफ़िया एजेन्सी के लिए काम करेगा।
ओबामा के सत्ताकल में विलियम बन्ज़ उनके उप विदेशमंत्री थे और उन्होंने ईरान की परमाणु वार्ता में भी भूमिका अदा की थी।
अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सत्ता संभालते ही सीरिया के तत्कालीन मुखिया माइक पोम्पियो को विदेशमंत्री बना दिया था।