फ़ार्स न्यूज़ के अनुसार अमरीका की सेना ने शुक्रवार को फाइनेन्शियल टाइम्स की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए एलान किया है कि हाल ही में चीन के बम वर्षक विमानों ने इस देश के दक्षिण में अमरीकी विमानवाहक जलपोत का माॅडल बनाकर उसपर हमले का अभ्यास किया।
ताइवान को लेकर अमरीका और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमरीका के विमानवाहक पोत यूएसएस थियोडर रूज़वेल्ट के नेतृत्व में एक अमरीकी बेड़ा, दक्षिणी चीन सागर पहुंचा। यह काम, जो बाइडेन के शपथ लेने के कुछ ही दिनों के बाद किया गया।
इसी बीच बिज़नेस इन्साइडर वेबसाइट के अनुसार चीन के विवादित जलक्षेत्र में अमरीकी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप चीन की सेना ने 8 युद्धक विमान एच-6के,चार युद्धक विमान जी-16 और एक वाई-8 पनडुब्बी को रवाना किया।
बीजिंग बारंबार अमरीका की ओर से उत्तेजक कार्यवाही की शिकायत करता आ रहा है।
याद रहे कि चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है।