22 जनवरी 2021 - 17:01
ईरान के तेल निर्यात को शून्य तक पहुंचाने की ट्रम्प की इच्छा पूरी नहीं हुई, ईरान का तेल निर्यात बढ़ा

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा है कि ईरान के तेल निर्यात को पूरी तरह से रोकने के ट्रम्प के प्रयास विफल रहे हैं।

ईरान के पेट्रोलियम मंत्री "बीजन ज़ंगने" ने कहा कि दुश्मन इस प्रयास में था कि ईरान के तेल निर्यात को पूरी तरह से रोक दिया जाए।  उन्होंने कहा कि न केवल एसा नहीं हुआ बल्कि तेल निर्यात में हम बहुत आगे निकल चुके हैं।  ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने यह बात शुक्रवार को तेहरान में तेल, गैस और पैट्रो कैमिकल से संबन्धित 25वीं प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कही।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के फैलाव के बावजूद हमने स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए तेल निर्यात को जारी रखा।  बीजन ज़ंगने का कहना था कि शत्रुओं की ओर से बाधाएं डालने के बावजूद यह क्रम जारी रहा।  ईरान के पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि देश के पेट्रोलियम उद्योग की आवश्यकता के 70 प्रतिशत उपकरणों की आपूर्ति, देश की कंपनियां ही करती हैं।