3 जनवरी 2021 - 18:29
क्या बाइडेन के व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले अमेरिका में होगा गृह युद्ध?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बात फिर राष्ट्रपति चुनाव में धांधली के अपने दावे को दोहराते हुए 2020 के चुनाव परिणामों के ख़िलाफ़ विरोध करने के लिए अपने समर्थकों अपील की थी। इस बीच ट्रम्प समर्थकों ने उनकी अपील को स्वीकारते हुए अमेरिका की सड़कों पर उतरने का फ़ैसला किया है।

समाचार एजेंसी स्पूतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक़, प्राउड ब्याज़ (Proud Boys) नामक संगठन के प्रमुख एनरिक टारियो (Enrique Tarrio) ने एलान किया है कि उनके संगठन के लोग 6 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के समर्थन में वॉशिंग्टन में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों में अपनी पहचान छिपाकर भाग लेंगे। याद रहे कि प्राउड ब्याज़ नामक अमेरिका संगठन को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए अमेरिका में जाना जाता है।

इस संगठन के प्रमुख ने कहा है कि 6 जनवरी को होने वाले प्रदर्शनों में उनके संगठन के सदस्य अपना पारंपारिक वस्त्र काला और पीला नहीं पहनेंगे।

टारियो का कहना है कि उनके संगंठन के लोग वॉशिंग्टन सहित पूरे अमेरिका में छोटी-छोटी टुकड़ियों में बंटकर अपना विरोध दर्ज करावएंगे।

उल्लेखनीय है कि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अपने समर्थकों से अपील की है, संयुक्त राज्य के अमेरिका के 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई धांधली और उन धांधलियों की अन्देखी के ख़िलाफ़ 6 जनवरी को वाशिंगटन डीसी सहित पूरे अमेरिका में प्रदर्शन करें।

जानकारों का कहना है कि, ट्रम्प के ट्वीट से पता चलता है कि वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के ख़िलाफ़ विद्रोह करना चाहते हैं। ग़ौरतलब है कि ध्यान रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों में जो बिडेन की जीत की घोषणा के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चुनाव नतीजों को स्वीकार करने से बार-बार मना कर रहे हैं और चुनाव में धांधली का दावा कर रहे हैं।