अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने प्राइवेट सुरक्षा कंपनी ब्लैक वॉटर के 4 युद्ध अपराधियों का माफ़ कर दिया है। ट्रम्प के इस क़दम को इराक़ी संसद के विदेश संबंध आयोग के सदस्य ने, इराक़ियों के ख़ून के ट्रम्प की निगाह में मूल्यहीन होने की संज्ञा दी।
ट्रम्प ने, अमरीकी प्राइवेट सुरक्षा कंपनी ब्लैक वॉटर के 4 हत्यारों को, जिन्होंने 2007 में बग़दाद में 14 लोगों का नरसंहार किया था और उन्हें लंबे समय की क़ैद की सज़ा सुनायी गयी थी, बुधवार को आम माफ़ी देने का आदेश जारी किया।
ये चारों अपराधी बक्तरबंद कारवां में शामिल थे। इन चारों ने बग़दाद के अन्नसूर स्कवाएर पर बेगुनाह निहत्थे लोगों पर अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी थी और उन पर हथगोले फेंके थे। यह घटना इराक़ में अन्नसूर नरसंहार के नाम से कुख्यात है।
इराक़ी संसद के विदेश नीति आयोग के सदस्य मुख़्तार अलमूसवी ने शफ़क़ न्यूज़ से इंटरव्यू में कहा कि ट्रम्प के फ़ैसले से साफ़ हो जाता है कि अमरीकियों के हाथों इराक़ियों की हत्या और इस देश के इन्फ़्रास्ट्रक्चर की तबाही जानबूझ कर की गयी कार्यवाही थी, जिसे कथित सैन्य ग़लती का नाम दिया जाता था।
मुख़्तार अलमूसवी ने कहा कि इराक़ी विदेश मंत्रालय को अंतर्राष्ट्रीय अदालत में तुरंत इसकी शिकायत करनी चाहिए वरना इस फ़ैसले से अमरीकी, दूसरे राष्ट्रों के ख़िलाफ़ भी नरसंहार व अपराध के लिए प्रेरित होंगे।
उन्होंने कहा कि अगर इराक़ सरकार ने क़दम नहीं उठाया तो संसद क़दम उठाएगी और अगर इराक़ सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही तो यह समझा जाएगा कि वह ट्रम्प के इस फ़ैसले से राज़ी है।