अहमद ज़िया सिराज का कहना था कि आतंकवादी गुटों के काम में उन्हें कोई अंतर दिखाई नहीं देता जबकि नाम के हिसाब से उनमें बहुत अंतर पाया जाता है।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख के अुनसार आतंकवादी गुटों ने अपने नाम अलग-अलग रखे हैं किंतु काम सबका एक ही है रक्तपात और नरसंहार। उन्होंने कहा कि हम अफ़ग़ानिस्तान के एसा ही देख रहे हैं। अहमद सिराज का कहना है कि तालेबान ने कई आतंकवादी हमलों में दूसरे आतंकी गुटों से मदद ली है। उनका यह भी कहना है कि बहुत से स्थानों में अलग-अलग नाम वाले आतंकी गुट, एकसाथ सैन्य प्रशिक्षण लेते हैं।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि देश के सुरक्षा बल इस समय लगभग 20 आतंकी गुटों से संघर्ष कर रहे हैं जिनका समर्थक तालेबान है। यह सारे गुट अफ़ग़ानिस्तान में रक्तपात, हिंसा और विनाश करने में लगे हुए हैं।