रूस की समाचार एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट के मुताबिक़, विशेषज्ञों ने वायरस का एक जीवित नमूना जमी हुई मछली के पैकेट पर पाया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चिंगदाउ में महामारी के फैलने पर शोध के दौरान, यह नमूना हासिल हुआ है।
अनुसंधान केन्द्र की वेबसाइट पर जारी बयान में उल्लेख किया गया है कि पहली बार दुनिया में फ़्रोज़न फ़ूड के एक पैकेट से ज़िंदा वायरस का पॉज़िटिव नमूना लिया गया है। इसी के साथ इस बयान में कहा गया है कि पैकेट पर मौजूद ज़िंदा वायरस के संपर्क में आने से संक्रमित होने की पूरी संभावना है।
इस बयान में स्पष्ट किया गया है कि ऐसा पहली बार है कि प्रयोगशाला के बाहर, एक फ़्रोज़न पैकेट पर ज़िंदा कोविड-19 का पता लगा है, जिससे पता चलता है कि यह वायरस कई दिनों तक पैकेट्स पर ज़िंदा रह सकता है।