14 अक्टूबर 2020 - 10:21
अमरीका ईरान की ताक़त से इतना क्यों डरता है? अमरीकी पत्रिका का सवाल... सच वह जो दुश्मन भी माने... रोचक जायज़ा

द अमरीकन कन्ज़रवेटिव पत्रिका टीएसी ने लिखा है कि माइक पोम्पियो ने इस हफ्ते न्यूज़मिक्स से एक बात चीत की है और उसमें उन्होंने अपने पद के दौरान एक बेहद शर्मनाक और हास्यास्पद बयान दिया है।

  पत्रिका ने लिखा है कि माइक पोम्पियो ने कहा कि “ सब से बड़ा काम जो राष्ट्रपति ट्रम्प ने किया है वह यह था कि उन्होंने ईरान के साथ परमाणु समझौते को बुरा समझौता कहते हुए उससे निकलने का फैसला किया, यह समझौता अमरीका के लिए बुरा और एक खतरा था। उसके बाद से हमने मध्य पूर्व में स्थिरता के लिए बिल्कुल अलग रणनीति अपनायी। हम इस्लामी गणतंत्र ईरान को शांति के लिए सब से बड़ा खतरा बल्कि सच बात तो यह है कि हम ईरान को अपने विशाल देश अमरीका के लिए सब से बड़ा खतरा समझते हैं। “  

     इस अमरीकी पत्रिका ने लिखा है कि पोम्पियो को सब से अधिक इस बात का पता है कि ईरान अमरीका में अमरीकियों के लिए कभी खतरा नहीं रहा है इस आधार पर यह बिल्कुल गलत और निराधार है कि ईरान अमरीकियो के लिए अमरीका में सब से बड़ा खतरा है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि ईरान को सब से बड़ा खतरा बताने से अमरीका के लिए वास्तविक खतरों की अनदेखी भी की जा रही है। अमरीकी विदेशमंत्री इस्राईल के साथ संबंध बनाने  और ईरान के सामने खड़े होने के लिए विभिन्न देशों को तैयार करने के लिए लगातार विदेश दौरे पर हैं और अमरीकी, कोरोना में हर रोज़ मर रहे हैं क्योंकि सरकार ने इस बीमारी पर नियंत्रण में लापरवाही की है।

     इस अमरीकी पत्रिका ने लिखा है कि हमारे नेता अन्य देशों की ओर से खतरों को जो हमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते खूब बढ़ा चढ़ा कर पेश करते हैं लेकिन वास्तविक खतरों को खत्म करने के लिए कुछ नहीं करते जिनसे हर रोज़ हज़ारों अमरीकियों की जान जाती है। एसी हालत में जब अमरीका में कोरोना से मरने वालों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है अमरीकी सरकार दुनिया के दूसरे कोने पर स्थित एक देश पर प्रतिबंध कड़े करने में व्यस्त है।