13 अक्टूबर 2020 - 12:20
हो सकता है कि ट्रम्प को वाइट हाउस से निकालने के लिए बल प्रयोग करना पड़े

रूसी अख़बार विज़गिलियाद में पत्रकार विक्टोरिया निकीफ़ोरोवा ने एक लेख लिखा है जिसमें उनका कहना है कि अमरीका में नए प्रकार का गृह युद्ध शुरू होने वाला है। इस समय अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव जिस तनाव और टकराव तक पहुंच चुका है अतीत में उसका कोई उदाहरण नहीं है।

इस समय ख़ुद अमरीकी टीकाकार भी यह बात मान रहे हैं कि डेमोक्रेटों और ट्रम्प के समर्थकों के बीच टकराव की वह हालत हो गई है कि गृह युद्ध शुरू हो सकता है मगर यह गृह युद्ध अलग रूप में होगा। कोई भी पक्ष गृह युद्ध का एलान नहीं करेगा। जो कुछ डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थक कह रहे हैं उसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नाम दिया जा रहा है लेकिन इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान बड़े पैमाने पर तोड़ फोड़ और विध्वंस की कार्यवाही दोनों पक्षों की ओर से की जा रही है। यही नहीं बहुत सारे गैंग हैं जो इस लड़ाई में शामिल हो गए हैं। स्थिति यह है कि युद्ध और शांति के बीच का अंतर मिटता जा रहा है। यह ख़ुफ़िया जंग है जिसकी अपनी अलग ख़ास रणनीति है और यह रणनीति वर्षों में विकसित हुई है।

ट्रांज़िशन इंटेग्रिटी ग्रुप नाम के संगठन ने जिसका हाल ही में गठन हुआ है एलान किया है कि हम ट्रम्प को हर हाल में वाइट हाउस से बाहर निकाल देंगे। इसके लिए सेना और इंटेलीजेन्स में काम करने वाले अपने समर्थकों को भी इस्तेमाल करेंगे। इस अभियान का नेतृत्व रोज़ा ब्रुक्स कर रही हैं जो बाराक ओबामा के राष्ट्रपति काल में राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के लिए काम कर चुकी हैं।

वर्ष 2016 में ब्रुक्स ने एक किताब लिखी थी जिसका शीर्षक था कि कैसे हर चीज़ जंग हो गई और सैनिक ही सब कुछ हो गए। इस किताब में उनका कहना है कि भविष्य की जंगें पहले से अलग होंगी। मिसाल के तौर पर आतंकवाद का सफ़ाया करने का अभियान होगा या लोकतंत्र को बहाल करने का मिशन शुरू किया जाएगा और यही वास्तव में युद्ध होगा।

यह ब्रुक्स का अपना ईजाद करना नज़रिया नहीं है बल्कि अमरीकी डिफ़ेन्स एकेडमी में इस विषय पर रिसर्च की गई है कि किस तरह दसियों लाख की आबादी वाले शहर के भीतर अपराधियों और विरोधियों को एकत्रित किया जाए और उनकी मदद से नागरिकों का सफ़ाया किया जाए।

अगर सेना और इंटेलीजेन्स के भीतर से लोगों को सड़कों पर उतार दिया गया तो यह तय है कि गृह युद्ध शुरू हो जाएगा और इस युद्ध की कोई निर्धारित सीमा होगी न निर्धारित समय।