विदेशमंत्राल के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी इस मामले की समीक्षा कर रहे हैं और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों के सामने यह मुद्दा उठाया और हमने भी दोनों देशों से औपचारिक आपत्ति जताई है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आपत्ति के दौरान देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा और ईरानी नागरिकों को होने वाले माली नुक़सान और असुरक्षित महसूस करने के मुद्दे को भी उठाया गया।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान अपने नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उनका कहना था कि तेहरान ने ईरवान और बाकू ने कहा है कि मैत्रीपूर्ण संबंधों और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतो पर अमल करते हुए ईरान की संप्रभुता का सम्मान करें और इस प्रकार की घटनाओं को दोहराने से रोकने के लिए उचित सुरक्षा कार्यवाहियां अंजाम दें।