राहुल गांधी ने कहा कि मैं आपको गैरेंटी देता हूं कि जिस दिन कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, हम तीनों काले क़ानूनों को ख़त्म कर देंगे और उसे कूड़ेदान में फेंक देंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि अगर किसान इन क़ानूनों से खुश हैं तो वे देशभर में विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं? पंजाब में सभी किसान विरोध क्यों कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में था, जहां पर एक बेटी की हत्या कर दी गई जिन्होंने उसे मारा, उसके ख़िलाफ़ कोई एक्शन नहीं लिया गया। परिवार जिसकी बेटी की हत्या हुई, उसी को घर में बंद कर दिया गया।
उनका कहना था कि डीएम और सीएम ने धमकी दी। भारत में ये हालात हैं। अपराध करने वालों को कुछ नहीं होता है लेकिन पीड़ित के खिलाफ ही कार्यवाही कर दी जाती है।