रविवार को इन महत्वपूर्ण सैन्य उपलब्धियों का अनावरण सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल कीउमर्स हैदरी और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान आर्मी एविएशन के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल यूसुफ़ क़ुर्बानी की उपस्थिति में किया गया।

रोबोट का नाम ईरान के एक हिस्से में पायी जाने वाली जंगली बिल्ली के नाम पर काराकल रखा गया है। इस रोबोट को ज़मीनी युद्ध के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसकी स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी ऑपरेटिंग रेंज 500 मीटर से अधिक है।
काराकल एक स्वतंत्र निलंबन प्रणाली, स्मार्ट रिमोट कंट्रोल तंत्र, लेज़र रेंजफ़ाइंडर और एक ऑप्टिकल प्रणाली से लैस है।
इस समारोह में हदफ़-2 मिसाइल लांचर का भी अनावरण किया गया है, जो एक समय में दो मिसाइल फ़ायर करने में सक्षम है। इस लांचर का उपयोग तेज़ी से बदलती परिस्थितियों के अनुसार किया जा सकता है।
समारोह में मसीहा नामक राहत और बचाव रोबोट और एक नए टैंक वाहक को भी प्रदर्शित किया गया है।
सेना के कमांडर ने मसीहा रोबोट को सेना के चिकित्सा कर्मचारियों की मदद के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि क़रार दिया, जो देश में कोरोना महामारी से निपटने में व्यस्त हैं।