13 सितंबर 2020 - 13:53
ब्रिटेन में स्वास्थ्य की दयनीय स्थिति, नर्सों और पैरा मेडिक्स के प्रदर्शन, तस्वीरों की ज़बानी

यूरोपीय संघ के देश में कोरोना संकट में तेज़ी आने के बीच हज़ारों ब्रिटिश नर्सों और पैरा मेडिक्स ने लंदन की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किए हैं।

ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्था से संबंध रखने वाले हज़ारों नर्सों और पैरा मेडिक्स अपने वेतनों में वृद्धि और नौकरी की शर्तें बेहतर बनाने की मांग कर रही थीं।

प्रदर्शनकारियों ने अपने हाथों में प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन के ख़ूनी हाथों वाली तस्वीरों वाले प्लेकार्ड उठा रखे थे और वह ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री बोरिस जान्सन को स्वास्थ्य दुश्मन नीतियों पर अमल का ज़िम्मेदार क़रार दिया। इससे पहले समाचार पत्र गार्डियन ने लिखा था कि ब्रिटेन में कोरोना के मरीज़ों में असमान्य वृद्धि के बाद स्वास्थ्य के विशेषज्ञों ने सरकार की ग़लत नीतियों की बाबत सचेत किया है।

ब्रिटिश जनमत और पत्रकार हल्क़ों का कहना है कि सरकार ने कोरोना वायरस के हवाले से पारदर्शी नीति नहीं अपनाई और उसकी कार्यवाहियां कोरोना वायरस के ख़तरों की तीव्रता के अनुसार नहीं हैं।