ट्रम्प ने एक प्रेस काॅन्फ़्रेंस में कहा कि जारी साल में कुछ समय पहले कोविड-19 की महामारी की अहमियत को कम करने के लिए इस बीमारी के फैलाव के बारे में उन्होंने जनता के भय व चिंता में कमी के बहाने खुल कर इस बीमारी के ख़तरे को हल्का बताया था। उन्होंने ऐसे समय में यह बात स्वीकार की है जब अमरीका में कोरोना वायरस से मुक़ाबले के संबंध में उनके रवैये की एक बार फिर कड़ी आलोचना की जा रही है।
उन्होंने एक पत्रकार के इस सवाल के जवाब में कि क्या उन्होंने कोरोना वायरस के ख़तरे को कम समझा या फिर लोगों को गुमराह किया ताकि वे भय व चिंता में ग्रस्त न हों? कहा कि वे नहीं चाहते थे कि लोगों को डराएं और उनके बीच भय व चिंता पैदा कर दें। ट्रम्प ने इस सवाल के जवाब में कि क्या वे अमरीका व दुनिया को उन्माद की ओर ले जा रहे हैं? कहा कि हम एक सरकार के रूप में अपनी शक्ति व विश्वास को दुनिया के सामने पेश करें।