दोनों देश 1962 में युद्ध लड़ चुके हैं और पिछले 45 वर्षों से संयुक्त सीमा पर दोनों के बीच एक भी गोली नहीं चली है। 1975 में एक झड़प के दौरान, कई भारतीय सैनिकों को मौत हो गई थी।
चीन, पिछले साल अगस्त में मोदी सरकार द्वारा भारत प्रशासित जम्मू-कश्मीर की यथास्थिति से बदलने से सख़्त नाराज़ है, जिसके बाद 15 जून को लद्दाख़ की गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच ख़ूनी झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी, लेकिन इस झड़प में भी हथियारों का प्रयोग नहीं किया गया था।
विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि सीमा पर फ़ायरिंग की नई घटना से दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले दो देशों के बीच तनाव की चिंगारी युद्ध के शोले में बदल सकती है।
चीन के रक्षा मंत्रालय ने भारत पर ख़तरनाक उकसाने वाली सैन्य कार्यवाही का आरोप लगाया है और कहा है कि सोमवार को भारतीय सैनिकों ने लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) को पार किया, फ़ायरिंग की और चीनी सेना की गश्ती टुकड़ी को धमकाया।
चीनी पक्ष का कहना है कि चीन के सैन्य अधिकारी वार्ता के लिए अपने भारतीय समकक्षों के पास गए थे, तभी कुछ भारतीय सैनिकों ने उन पर फ़ायरिंग कर दी। मजबूरी में चीनी सैनिकों ने भी जवाबी फ़ायरिंग की।
हालांकि इस ताज़ा झड़प में दोनों ओर से क्या कुछ जानी नुक़सान हुआ है, इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
नई दिल्ली ने भी ताज़ा घटना पर तेज़ी से प्रतिक्रिया जताते हुए चीनी सीमा बलों पर स्पष्ट रूप से समझौतों का उल्लंघन करने और अपने भारतीय सैनिकों को डराने के लिए हवा में कुछ राउंड फ़ायरिंग करने का आरोप लगाया गया है।
भारतीय सेना ने मंगलवार को एक बयान जारी करके कहा है कि यह चीनी सेना है कि जो द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन कर रही है, और आक्रामक रुख़ अपनाए हुए है।
नई दिल्ली में सूत्रों का कहना है कि चीन के कुछ सैनिक भारत की एक सैन्य चौकी को बंद कराने की कोशिश कर रहे थे, और जब उन्हें अपने ही सैनिकों द्वारा वहां से खदेड़ा गया, तो उन्होंने हवा में फ़ायरिंग कर दी।
वहीं चीनी सेना और विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली से कहा है कि उसके जो सैनिक इस घटना में शामिल थे, उन्हें अनुशासन सिखाए।