विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने सोमवार को कहा कि तेहरान की विदेश नीति एक ही है जिसमें रक्षा, संस्कृति, विज्ञाान और आम कूटनीति शामिल है और हर एक का अपना स्थान है।
उन्होंने भारतीय रक्षामंत्री के ईरान दौरे के महत्व और आतंकवाद से संघर्ष पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के बारे में कहा कि ईरान, क्षेत्र में शांति और स्थिरता की स्थापना के लिए मुख्य शक्ति के रूप में क्षेत्र में अपनी भूमिका अदा कर रहा है और इस संबंध में पड़ोसी देशों के साथ सार्थक सहयोग है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मास्को में शंघाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहे भारतीय विदेशमंत्री भी मंगलवार को ईरान का दौरा करेंगे और अपने ईरानी समकक्ष से मुलाक़ात करेंगे।
श्री सईद ख़तीब ज़ादे ने स्वीज़रलैंड के विदेशमंत्री के ईरान दौरे के बारे में कहा कि इस यात्रा का ईरान- अमरीका संबंधों से कोई वास्ता नहीं था और वाशिंग्टन के बारे में तेहरान की नीति में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने स्वीज़रलैंड के वित्तीय चैनल के बारे में कहा कि दुनिया में ईरान के वित्तीय स्रोत बहुत हैं किन्तु अमरीका, नीचता का प्रदर्शन करते हुए इस चैनल द्वारा ईरान में पैसों के आने में रुकावट पैदा कर रहा है।
उन्होंने जाससूी का अड्डा बनाने के लिए इस्राईल और संयुक्त अरब इमारात के प्रयासों के बारे में कहा कि इमारात क्षेत्र और दुनिया में अपनी पहचान और स्थान को भूल गया है और इसी प्रकार वह दुनिया में अमरीका और इस्राईल की स्थिति को भी भूल रहा है।
श्री ख़तीबज़ादे ने कहा कि ईरान को उम्मीद है कि यूएई अपनी ग़लतियों की भरपाई करेगा। उनका कहना था कि ईरान अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीरता से लेता है और उसने इस बात के महत्व को फ़ार्स की खाड़ी के पड़ोसी देशों तक पहुंचा दिया है।