अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली विशेषज्ञ समदार बैरी ने समाचार पत्र येदीओत अहारनोत में लिखा कि इस्राईल और संयुक्त अरब इमारत के बीच समझौता, वास्तविक और ऐतिहासिक अभियान है और इस समझौते के आधार पर पर्यटन और सांस्कृतिक स्तर पर सहयोग और आर्थिक सुलह पैदा होगी।
बेरी ने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान आरंभ से ही संबंधों को सामान्य बनाने की बातची में गुप्त रूप से पूरी तरह शामिल रहे हैं। बेरी लिखते हैं कि ट्रम्प के सलाहकार और दामाद जेयर्ड कूश्नर से उनके विशेष संबंध हैं और इसी प्रकार अबू धाबी के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन ज़ाएद से भी उनके अच्छे संबंध हैं जिसकी वजह से उन पर दोहरा दबाव पड़ा।
हेब्रू भाषा के इस समाचार पत्र ने लिखा कि बिन सलमान इस बात पर आग्रह कर रहे थे कि संयुक्त अरब इमारात संबंध के लिए आगे बढ़े। उनका कहना था कि सऊदी अरब ने सोमवार को जब अलआल एयर कंपनी का जहाज़ सऊदी अरब की वायु सीमा से गुज़रा तो रियाज़ ने कुछ नहीं कहा। कूश्नर ने वादा किया कि और भी देश संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया से जुड़ने वाले हैं।
इस्राईली समाचार पत्र ने लिखा कि सऊदी क्राउंन प्रिंस ने यह वचन नहीं दिया कि कब वह इसमें शामिल होंगे किन्तु उन्होंने मदद का वाद किया है।
समाचार पत्र लिखता है कि ट्रम्प, नेतेनयाहू, बिन ज़ाएद और बिन सलमान की चौकड़ी को जो भी करना है वह जल्दी और अमरीका के राष्ट्रपति चुनाव से पहले करना होगा।
इस्राईली विशेषज्ञ ने बल दिया कि इमारात के साथ संबंध कोई नया मामला नहीं है और अचानक ही दुनिया के सामने पेश नहीं हुआ बल्कि 15 साल पहले ही इस्राईली विदेशी पासपोर्ट से संयुक्त अरब इमारात आते जाते थे।