29 अगस्त 2020 - 13:24
अमरीकी सरकार को अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों व राष्ट्र संघ के घोषणापत्र की समझ नहीं हैः ज़रीफ़

विदेश मंत्री ने अमरीका की ओर से ज़ोर-ज़बरदस्ती और धौंस-धमकी के माध्यम से ईरान के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को बहाल करने की कोशिश की निंदा की है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने स्नेप बैक या ट्रिगर मेकेनिज़म के बारे में अमरीका के दावों पर प्रतिक्रिया जताते हुए ट्वीट किया है कि अमरीकी सरकार को अधिकारों या संयुक्त राष्ट्र संघ की कोई समझ नहीं है। उन्होंने कहा ह कि सुरक्षा परिषद की ओर से अमरीका के प्रयासों को तीन बार रद्द किए जाने के बाद अब उसने धमकी दी है कि वह हर उस व्यक्ति और संस्था पर प्रतिबंध लगा देगा जो स्नेप बैक मेकेनिज़म की राह में रुकावट डालेगी।

 

विदेश मंत्री ने बल देकर कहा है कि यह बात स्पष्ट है कि अमरीकी अधिकारियों को क़ानून और अधिकारों की कोई समझ नहीं है और वे संयुक्त राष्ट्र संघ के बारे में कुछ नहीं जानते। ज़रीफ़ ने कहा है कि शायद यह उनके लिए स्पष्ट उदाहरण है जो 2018 में परमाणु समझौते से एकपक्षीय रूप से अलग हो गए थे।