28 अगस्त 2020 - 13:04
क्या हक़ीक़त में ट्रम्प के सत्ता में आने से ईरान कमज़ोर हो गया?

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके सत्ता में आने के बाद से ईरान बहुत कमज़ोर हो गया।

राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अपने चुनावी प्रचार में हर हथकंडे का प्रयोग कर रहे हैं और गुरुवार को उन्होंने पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के आधिकारिक एलान के बाद दावा किया कि जब मैं सत्ता में आया, तब मध्यपूर्व में अराजकता थी और ईरान शक्तिशाली हो रहा था।

उन्होंने दावा किया कि मैं ईरान के साथ ख़तरनाक परमाणु समझौते से निकल गया और अपने बहुत से पूर्ववर्तियों के विपरीत अपने वादों पर अमल किया।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने ईरान की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल क़ासिम सुलैमानी की हत्या की ओर इशारा करते हुए अमरीका के इस अपराध को दुनिया को ज़्यादा से ज़्यादा शांतिपूर्ण बनाने की अमरीकी कार्यवाही क़रार दिया।

उन्होंने चीन पर कोरोना वायरस को फैलाने का दोबारा आरोप लगाते हुए कहा कि चीन ने इस वायरस को दूसरे देशों तक फैलने दिया। उनका कहना था कि जो बाइडन का एजेन्डा इस वायरस से मुक़ाबले का उपाय नहीं बल्कि इसके सामने घुटने देखने की तरह है।