यह ऑडियो ट्रम्प की भतीजी मैरी ट्रम्प ने 2018 और 2019 में ख़ुफ़िया तौर पर रिकॉर्ड की थी, हाल ही में जिन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति की आलोचना में एक किताब प्रकाशित की थी।
83 वर्षीय बैरी ने कि जो एक पूर्व जज हैं, अमरीकी राष्ट्रपति की यह कहकर आलोचना की है कि वे सिद्धांतहीन व्यक्ति हैं।
सीमा पर अप्रवासी बच्चों को उनके मां-बाप से अलग करने के ट्रम्प के फ़ैसले की आलोचना करते हुए उनकी बड़ी बहन का कहना था कि अगर आप धार्मिक व्यक्ति हैं, तो आप लोगों की मदद करना चाहेंगे, न कि यह सब।
अमरीकी राष्ट्रपति के ट्वीट्स के बारे में बैरी का कहना था कि उनके लानती और झूठे ट्वीट्स, विषय को ही बदल देना, तैयारी की कमी और झूठ, इन सबसे ईश्वर ही बचाए।
इस रिकॉर्डिंग के बारे में सबसे पहले वाशिंगटन पोस्ट ने रिपोर्ट दी थी। उसके बाद एपी ने इस रिकॉर्डिंग को हासिल किया और शनिवार को प्रसारित कर दिया।
शनिवार को मैरी ट्रम्प ने इस बात का ख़ुलासा किया कि उन्होंने चुपके से 15 घंटे की रिकॉर्डिंग की है।
मैरी के बाद, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के परिवार की बैरी दूसरी सदस्य हैं, जिन्हें खुलकर उनकी आलोचना करते हुए सुना जा सकता है।
ट्रम्प की बड़ी बहन को कहते हुए सुना जा सकता हैः वह धोखेबाज़ है, वह धोखेबाज़ और क्रूर है। डोनल्ड क्रूर है।
अमरीकी राष्ट्रपति पर डिग्री हासिल करने के लिए अपनी जगह किसी दूसरे छात्र को परीक्षा में बैठाने के आरोपों के बारे में पूर्व जज को कहते हुए सुना जा सकता है कि ट्रम्प की जगह उनके दोस्त जो शापिरो ने परीक्षा दी थी।