20 अगस्त 2020 - 14:02
ईरान ने शहीद क़ासिम सुलैमानी और शहीद अबू महदी नाम के  मिसाइलों का किया अनावरण, दुशमन को कभी चैन से नहीं रहने देंगे यह दोनों नाम

ईरान ने एक इंटी शिप और एक बैलिस्टिक मिसाइल का अनावरण किया है जिसका नाम शहीद जनरल क़ासिम सुलैमानी और उनके इराक़ी घटक अबू महदी अलमुहंदिस के नाम पर रखा गया है।

ईरान के रक्षा मंत्री अमीर हातेमी ने टीवी से प्रसारित होने वाले अपने भाषण में गुरुवार को इन नए आधुनिक हथियारों का हवाला दिया और कहा कि अलहाज क़ासिम के नाम के मिसाइल की रेंज 1400 किलोमीटर है जबकि अबू महदी नाम के एंटी शिप मिसाइल की रेंज 1000 किलोमीटर है।

ईरान की मिसाइल ताक़त सारी दुनिया में चर्चा का विषय बन चुकी है और ईरान के दुशमनों को इस ताक़त से बहुत भय है। ईरान ने अपनी मिसाइल ताक़त से पश्चिमी एशिया के इलाक़े में बाहरी ताक़तों के बहुत से मंसूबों को नाकाम बनाया है।

ईरान ने अपनी मिसाइल ताक़त का इस्तेमाल करते हुए अमरीका का ग्लोबल हाक ड्रोन विमान मार गिराया और इसी मिसाइल ताक़त का इस्तेमाल करके अमरीका की नाक ज़मीन पर रगड़ दी। ईरान के मिसाइल इराक़ में अमरीका की सैन्य छावनी एनुल असद पर बरसे थे और इन्हीं मिसाइलों की ताक़त के डर से अमरीका ने इस हमले के बाद कुछ नहीं किया।

रक्षा मंत्री अमीर हातेमी ने बताया कि दोनों ही मिसाइल ईरान के भीतर तैयार किए गए हैं और इनके सारे पुर्ज़े भी देश के भीतर ही बने हैं।