8 अगस्त 2020 - 15:19
बैरूत घटना, 60 से अधिक लोग अब भी लापता, 120 की हालत चिंताजनक, बढ़ सकता है आंकड़ा

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि बैरूत घटना में 60 से अधिक लोग अभी तक लापता हैं।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी बयान के अनुसार बैरूत घटना में घायल होने वालों की संख्या 6 हज़ार तक पहुंच गयी है जिनमें से एक 120 लोगों की हालत चिंताजनक है और मरने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है।

बयान के अनुसार तबाह हुई इमारतों के मलबे तले दबे लोगों को निकालने और लापता होने वालों की तलाश का क्रम, स्थिति के पूर्ण रूप से स्पष्ट होने तक जारी रहेगा।