29 जुलाई 2020 - 12:49
इस्राईली पीएम के बेटे ने बीच की ऊंगली से अभद्र इशारा करने वाली दुर्गा की अपमानजनक तस्वीर ट्वीट की, मांगी माफ़ी

इस्राईली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू के बेटे पर दुर्गा की अपमानजनक तस्वीर ट्वीट करके हिंदुओं की भावनाओं को टोक पहुंचाने का आरोप लग रहा है।

रविवार को येर नेतनयाहू ने ट्विटर पर देवी दुर्गा की तस्वीर का एक मीम साझा किया था, जिनके चेहरे की जगह ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू के ख़िलाफ़ भष्ट्राचार के आरोपों के मुक़दमे की पैरवी करने वाली वकील, लिआत बेन अरी का चेहरा लगा हुआ था और अभद्र इशारे के रूप में दुर्गा की बीच की उंगली उठी हुई थी।

हालांकि नेतनयाहू के सबसे बड़े बेटे येर ने इस ट्वीट के लिए हिंदुओं से माफ़ी मांग ली है।

मीम में कई हाथों वाली युद्ध की देवी दुर्गा के शरीर पर बेन अरी का चेहरा लगाकर देवी के सभी हाथों को अभद्र इशारा करते हुए दिखाया गया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि येर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, अपनी औक़ात को पहचानो, तुच्छ लोगो।

नेतनयाहू के बेटे ने एक दूसरे ट्वीट में अपनी ग़लती के लिए माफ़ी मांगते हुए लिखाः मैंने एक मीम को ट्वीट किया, जिसमें इस्राईली राजनीतिक हस्तियों की आलोचना की गई है। मुझे नहीं पता था कि इस मीम हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला मैंने ट्वीट को डीलीट कर दिया।

इस्राईली प्रधान मंत्री नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार, रिश्वतख़ोरी, पद का दुरुपयोग और विश्वासघात जैसे आरोपों में मुक़दमा दर्ज हुआ है।

पिछले कई हफ़्तों से इस्राईल में नेतयाहू सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है और लोग भ्रष्टाचार तथा कोरोनावायरस महामारी से निपटने में नाकामी को लेकर उनसे इस्तीफ़ा देने की मांग कर रहे हैं।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री को अपने बेटे के इस ट्वीट से ज़रूर परेशानी का सामना करना पड़ा होगा, क्योंकि उनकी सरकार की विदेश नीति की थमिकताओं में से भारत के साथ संबंध मज़बूत बनाना है।