राजस्थान के दौसा से बीजेपी सांसद को लगता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद देश में कोरोना वायरस का संक्रमण ख़त्म हो जाएगा। बीजेपी सांसद जसकौर मीणा के इस विवादित बयान की हर तरफ़ हंसी उड़ाई जा रही है। कांग्रेस ने सांसद को अपने निशाने पर लिया है।
बीजेपी में जसकौर मीणा पहली ऐसी नेता नहीं है, जिसने कोरोना को लेकर विवादित बयान दिया है। इससे पहले एमपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण शुरू होते ही कोरोना का खात्मा होना शुरू हो जाएगा। रामेश्वर शर्मा ने दावा किया था कि जल्द ही कोरोना का विनाश होना शुरू होगा।
ज्ञात रहे कि भारत में कोरोना के केसेज़ के बढ़ने के बीच भारतीय प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित लगभग 2 हज़ार से अधिक मशहूर लोग 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। सोमवार को सरयू तट पर 21 हजार दीप प्रज्वलित कर मंदिर के भूमि पूजन उत्सव की शुरुआत हुई।