25 जुलाई 2020 - 13:32
तेल अवीव से कुछ अरब देशों के लिए सीधी उड़ान की औपचारिक घोषणा

ज़ायोनी शासन की एक एयरलाइन ने पहली बार औपचारिक रूप से घोषणा की है कि फ़ार्स की खाड़ी के कुछ तटवर्ती अरब देशों तक उसकी सीधी उड़ान जारी है।

अरब 48 न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली एयरलाइन गेशर आवयर ने औपचारिक रूप से कहा है कि रियाज़ व अबू धाबी जैसे कुछ शहरों तक उसके विमान सीधी उड़ान भर रहे हैं। इस इस्राईली एयरलाइन के निदेश नीर ब्रोंशताइन ने बताया कि उनकी कंपनी के अधिकतर गाहक व्यापारी हैं और हम निजता के अधिकार के पालन और अपने ग्राहकों की निजता की रक्षा के लिए अपने यात्रियों का नाम नहीं बताएंगे।

 

इससे पहले भी तेल अवीव से कई अरब देशों के लिए उड़ानें जारी थीं लेकिन औपचारिक रूप से उनकी घोषणा नहीं की गई थी। संयुक्त अरब इमारात की सरकारी समाचार एजेंसी ने इससे पहले बताया था कि इमारात की कई कंपनियों ने कोरोना से संघर्ष के लिए इस्राईली कंपनियों के साथ समझौते किए हैं।