एमगेज एक्शन द्वारा आयोजित “मिलियन मुस्लिम वोट सम्मिट” को संबोधित करते हुए अमरीका के पूर्ण राष्ट्रपति बाइडन ने कहाः मेरा मानना है कि हमें अपने स्कूलों में इस्लाम धर्म के बारे में अधिक पढ़ाना चाहिए और यह बहुत महत्वपूर्ण है।
बाइडन ने इस्लाम की प्रशंसा करते हुए कहाः इस्लाम महान धर्मों में से एक है।
उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की इस्लाम और मुस्लिम विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने नियमित रूप से मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार किया है।
उन्होंने कहाः जहां तक हमारी बुनियादी मान्यताओं की बात है, हम सभी की मूल जड़ें एक हैं।
राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने अपने संबोधन में समाज में बुराईयों को ख़त्म करने और समाज सुधार के संदर्भ में पैग़म्बरे इस्लाम की एक हदीस का भी हवाला दिया।
उन्होंने कहाः पैग़म्बरे इस्लाम की एक हदीस है कि अगर तुम किसी को बुराई करते देखो तो उसे हाथ से रोको, अगर ऐसा नहीं कर सको तो ज़बान से रोको और अगर ऐसा भी नहीं कर सको तो दिल से ही रोको, (उसके लिए दुआ करो)।
अमरीकी मुसमलानों के बारे में बाइडन की यह नीति राष्ट्रपति ट्रम्प की नीति के विपरीत है, जिन्होंने अपने शासनकाल में मुसलमान शरणार्थियों के ख़िलाफ़ क़ानून पारित किए और इस्लामोफ़ोबिया को बढ़ावा दिया।
बाइडन ने मुसलमान मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहाः हमें आपकी ज़रूरत है। मुझे आपकी ज़रूरत है।