अल-क़ुद्स अल-अरबी अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी अधिकारियों ने दुनिया की प्रसिद्ध मॉडलों को मदीना प्रांत में फ़ोटोशूट के लिए आमंत्रित किया है। आले सऊद शासन के इस क़दम की व्यापक आलोचना जारी है।
रिपोर्ट के मुताबिक़, अमरीका की फ़ैशन पत्रिका वॉग ने सऊदी अरब में तथाकथित सुधारों के प्रचार के लिए मदीना मुनव्वरा में फ़ोटोशूट का अधिकार प्राप्त किया है।
वॉग पत्रिका के अरबी भाषा वाले संस्करण ने मदीना प्रांत में प्रसिद्ध महिला मॉडलों की अश्लील तस्वीरें प्रकाशित की हैं।
यह अश्लील तस्वीरें स्पष्ट रूप से इस्लामी शिक्षाओं के ख़िलाफ़ और पवित्र मदीना मुनव्वरा की पवित्रता का अपमान हैं, जिसकी वजह से इसका व्यापक विरोध हो रहा है और आले सऊद शासन की इस्लाम विरोधी योजनाएं सवालों के घेरे में हैं।
मिडिल ईस्ट मॉनिटर ने आले सऊद शासन के इस क़दम की आलोचना करते हुए लिखा है कि मदीने में महिला मॉडलों के फ़ोटोशूट की अनुमति देना, इस शासन के कथित सुधारों के प्रचार का हिस्सा है, ताकि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
न्यूयॉर्क स्थित इस अमरीकी फैशन पत्रिका के अरब संस्करण एक दिन पहले ही मदीना में अपने 24 घंटे के फ़ोटोशूट का विमोचन किया है, जिसमें केट मॉस, मारियार्कला बोस्कोनो, कैंडाइस स्वानीपोएल, जॉरदान दन, एम्बर वैलेट्टा, शियाओ वेन और एलेक वेक जैसी मॉडलों ने भाल लिया।
इस फ़ोटोशूट का नाम अल-उला में 24 घंटे रखा गया था, जिसमें मॉडलों ने यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के आसपास अश्लील तस्वीरें खिंचवाई हैं।