3 जुलाई 2020 - 14:34
युक्रेन एयरलाइन हवाई जहाज़ दुर्घटना मामले में, ईरान-कैनडा के बीच बातचीत के लिए रास्ता हुआ साफ़

कैनडा ने कहा है कि युक्रेन एयरलाइन के ईरान में हुई हवाई जहाज़ दुर्घटना के पीड़ितों के परिजनों को हर्जाना देने के बारे में ईरान के साथ बातचीत के लिए सहमति हो गयी है।

कैनडा की सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक़, जिन देशों के नागरिक इस दुर्घटना में मारे गए, उन देशों के प्रतिनिधियों पर आधारित एक समन्वय गुट ने एक सहमति पत्र पर दस्तख़त करके तेहरान के साथ बातचीत का रास्ता समतल कर दिया।

इस समन्वय गुट में कैनडा, ब्रिटेन, युक्रेन, स्वीडन और अफ़ग़ानिस्तान हैं। इन देशों के नागरिक युक्रेन एयरलाइन की उड़ान 752 में सवार थे। ईरान के एंटी एयरक्राफ़्ट सिस्टम द्वारा ग़लती से इस उड़ान के विमान के निशाना बनने से इन देशों के नागरिकों की मौत हो गयी।