जॉर्डन के विदेश मंत्री ऐमन अस्सफ़दी ने गुरूवार को अपने फ़िलिस्तीनी समकक्ष रियाज़ मालेकी के साथ प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि पश्चिमी तट पर क़ब्ज़ा करने की योजना, शांति प्रक्रिया में मद्देनज़र रखे गए उसूलों के निष्प्रभावी होने और क्षेत्र के सभी राष्ट्रों के सुरक्षा व स्थिरता से वंचित होने का कारण बनेगी।
ग़ौरतलब है कि जॉर्डन के विदेश मंत्री ऐमन अस्सफ़दी गुरूवार को रामल्ला पहुंचे और उन्होंने जॉर्डन के शासक का ख़त स्वशासित फ़िलिस्तीनी प्रशासन के अध्यक्ष महमूद अब्बास को सौंपा।