भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से रिकवरी रेट अब बढ़कर 49.2 प्रतिशत हो गया है।
उनका कहना था कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 86 हजार 579 है जिनमें से अब तक 1 लाख 41 हजार 29 लोग ठीक हुए है।
उनका कहना था कि ठीक हुए लोगों की संख्या एक्टिव केस से ज़्यादा है। उनका कहना था कि कोरोना की वजह से अब तक 8102 लोगों की मौत भी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि एक दिन में 5823 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सर्वें के मुताबिक लॉकडाउन कामयाब रहा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के 83 जिलों में कोरोना पर सर्वे किया गया है।
ज्ञात रहे कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9 हज़ार 996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई। इसके साथ गुरुवार की सुबह 8 बजे तक संक्रमण के कुल 2 लाख 86 हज़ार 579 मामले हो गए तथा कुल संक्रमित लोगों में से 8 हज़ार102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।