अमरीकी नागरिक माइकल वाइट को हाल ही में शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और इस्लामी उदारता पर अमल करते हुए रिहा कर दिया गया। अमरीकी नागरिक माइकल वाइट को जो सज़ा मिली थी उसका कुछ भाग वह जेल में बिता चुका था और मानवाधिकारों के दृष्टिगत जल के आदेश के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
ईरान के गुप्त मंत्रालय में एंटी स्पाई विभाग के महानिदेशक ने इस बारे में कहा कि माइकल वाइट, एक अमरीकी सैनिक था जो ईरान में पर्यटक के भेस में घुसा था।
उनका कहना था कि इस अमरीकी नागरिक का इरादा, ईरानी नागरिकों को अपनी जाल में फंसा कर देश की संवेदनशील जानकारियां हासिल करना था किन्तु ख़ुफ़िया विभाग के एजेन्टों ने सही समय पर कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ़्तार कर लिया।
ईरान के गुप्त मंत्रालय में एंटी स्पाई विभाग के महानिदेशक ने कहा कि माइकल वाइट, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बाद और लगभग दो साल अपनी सज़ा काटने तथा बीमारी के बढ़ने और मानवता प्रेमी पहलुओं पर अमल करते हुए उसे क़ानूनी प्रक्रिया से आज़ाद कर दिया गया।
ज्ञात रहे कि डॉक्टर मजीद ताहिरी को अमेरिकी सरकार ने ईरान पर लगे एकपक्षीय ग़ैर-क़ानूनी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में 16 महीनों तक जेल में क़ैद रखा था।