तस्नीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलिया की रक्षामंत्री लिंडा रेनाल्ड्ज़ ने शुक्रवार को कहा कि इराक़ में आस्ट्रेलिया के सैनिकों की तैनाती अवधि पूरी हो गयी जिसके बाद आस्ट्रेलिया के सैनिक वापस स्वदेश लौट रहे हैं।
ज्ञात रहे कि आस्ट्रेलिया के सैनिक 2015 से इराक़ की ताजी सैन्य छावनी में तैनात हैं। आस्ट्रेलिया उन देशों में शामिल है जिसने अमरीका के समर्थन में इराक़ में अपने सैनिक तैनात किए।
अमरीका ने 2003 में इराक़ पर चढ़ाई करते हुए इस देश में अपने सैनिक तैनात किए हैं।