5 जून 2020 - 16:59
पूरा एक देश कोरोना की चपेट में, 2 करोड़ से अधिक का हो सकता है सफ़ाया, दुनिया के नक़्शे से मिट सकता है यह ग़रीब देश

संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास कार्यक्रम यूएनडीपी का कहना है कि 2 करोड़ 1 हज़ार यमनी नागरिकों को भुखमरी और सूखेपन का सामना है जबकि उन्हें कोरोना वायरस में ग्रस्त होने का भी ख़तरा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास कार्यक्रम यूएनडीपी की यमन के बारे में ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यमन में 419 लोग कोरोना में ग्रस्त हो चुके हैं जिनमें से 95 लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं जबकि 2 करोड़ नागरिकों को कोरोना वायरस का ख़तरा है।

सऊदी अरब, अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और अन्य देशों की मदद से मार्च 2015 से यमन पर हमले कर रहा है और इस निर्धन अरब देश का समुद्री, हवाई और ज़मीनी परिवेष्टन भी किए हुए है किन्तु पिछले 5 सालों के दौरान संयुक्त अरब इमारात और अमरीका के अतिरिक्त सऊदी अरब के समस्त घटक उससे अलग हो चुके हैं और संयुक्त अरब इमारात भी इस समय दक्षिणी यमन में उसके एक पुराने घटक के बजाए एक प्रतिस्पर्धी के रूप में बदल चुका है।

यमन पर सऊदी अरब के हमलों के परिणाम में इस समय हज़ारों यमनी हताहत हो चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र संघ की रिपोर्ट के अनुसार सूखेपन से यह देश दुनिया की एक बड़ी मानवीय त्रासदी में बदल गया है।