दक्षिणी कोरिया की समाचार एजेन्सी यूनहाप की रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी कोरिया ने एक बयान जारी करके अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो को जिन्होंने दावा किया कि पश्चिम को चीन से ख़तरा है, बकवास आदमी क़रार दिया और कहा कि वाशिंग्टन, बीजिंग की आलोचना करने की पोज़ीशन में नहीं है।
गुरुवार को जारी होने वाले इस बयान में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है कि अमरीका के विदेशमंत्री ने इस प्रकार के बयान दिए हों, इससे पहले भी वह हाॅगकाॅग, ताइवान और मानवाधिकार के बारे में काफ़ी बकवास बयान दे चुके हैं।
उत्तरी कोरिया के बयान आया है कि अमरीका अभी भी इस डगर पर चल रहा है कि वह स्वयं और दुनिया के अपने घटकों को अपने दृष्टिगत लोकतांत्रिक नियमों पर प्रतिबद्ध करे।
उत्तरी कोरिया के बयान में आा है कि जबकि अमरीका दुनिया का सबसे बड़ा मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाला है और इस समय तो अमरीका में नस्लभेद और जातीवाद के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं, इसीलिए उसे यह हक़ नहीं है कि वह मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर चीन की आलोचना करे।
ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्री माइक पोम्पियो ने फ़ाॅक्स न्यूज़ के साथ अपने ताज़ा इन्टरव्यू में चीन और बीजिंग सरकार को पश्चिम और पश्चिमी सरकारों के लोकतंत्र के लिए ख़तरे के रूप में याद किया था।