4 जून 2020 - 13:25
क्या भारत में बढ़ रहा है दाइश का ख़ूनी पंजा, पाकिस्तान का दावा, भारत दूसरे देशों के विरुद्ध आतंकवाद को इस्तेमाल कर रह है

पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने के लिए आतंकवाद को सरकारी नीतियों के रूप में प्रयोग कर रहा है।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में दावा किया गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की एलापालिटिकल सपोर्ट एंड सेंकश्न्ज़ मानिट्रिंग टीम "एमडी" की पाकिस्तान के दृष्टकोण की पुष्टि करती है कि तहरीके तालेबान पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान से भारतीय सहयोग से चलाई जा रही है जो पाकिस्तान और क्षेत्र के दूसरे देशों के लिए ख़तरा है।  

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने दावा किया कि एम डी ने स्वत्रतापूर्वक ढंग से अनुमान लगाया है कि भारत से विदेशी आतंकवादी आईएसआईएल और आईएसआईएलके में शामिल होने के लिए अफ़ग़ानिस्तान जा रहे हैं।

बयान में दावा किया गया है कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की ओर से पास किए गये प्रस्ताव, भारत से आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान जाने से रोकने की मांग करते हैं।

एमडी की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने दावा किया है कि यह देखा गया है कि पिछले वर्ष अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय उपमहाद्वीप में अलक़ायदा के नेता और भारतीय नागरिक को अंतर्राष्ट्रीय सेना की ओर से मारा गया था।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने अपने बयान में दावा किया कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ की मानिट्रिंग टीम की रिपोर्ट्स में भारत और इराक़ में दाइश की बढ़ती ताक़त औरर 2019 में श्रीलंका में ईस्टरसंडे पर होने वाले हमलों को भी उजागर किया गया था।

पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के आरोपों को रद्द करता है जिनका मक़सद विश्व समुदाय को गुमराह करना है।