सऊदी न्यूज़ एजन्सी ने सुबह की नमाज़ पढ़ने वाले नमाज़ियों के वीडियो क्लिप जारी किये हैं। सऊदी मस्जिदों में सामाजिक दूरी के साथ नमाज़ पढ़ी गयी।
इसी तरह मदीना नगर में पैगम्बरे इस्लाम की मस्जिद " मस्जिदुन्नबी" में भी सभी नियमों के पालन के साथ सुबह की नमाज़ पढ़ी गयी। नमाज़ियों ने एक दूसरे से दो मीटर की दूरी का ख्याल रखा और इसी तरह मस्जिद के सभी एयर कंडीशनर बंद कर दिये गये थे और मस्जिद के भीतर पानी या खाने पीने की चीज़ें बांटने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
सऊदी अरब ने 17 मार्च से पूरे देश में मस्जिदों में सामूहिक नमाज़ पर रोक लगा दी थी ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके।
सऊदी अरब में जुमा और जमाअत से नमाज़ पर लगी रोक भी खत्म कर दी गयी जबकि दर्शन के लिए विदेशियों की यात्रा पर लगी रोक अभी नहीं हटायी गयी है।

मस्जिदुल अक्सा का संचालन एक वक्फ बोर्ड करता है जो जार्डन देश की देख रेख में है लेकिन मस्जिदुल अक्सा के दरवाज़ों पर इस्राईली सैनिकों का कब्ज़ा रहता है। ुक़द्दस में ्र स्थल मस्जिदुल अक्सा के दरवाज़े भी खोल दिये गये हैं।
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार इस नगर पर इस्राईल का क़ब्ज़ा गैर कानूनी है।