30 मई 2020 - 17:20
छात्रों का वीज़ा रद्द करने की धमकी अमरीका की पारदर्शिता के विरुद्धः चीन

चीनी विद्धार्थियों के वीज़े रद्द करने पर बीजिंग ने इसका खुलकर विरोध किया है।

चीन के विदेशमंत्रालय ने एक बयान जारी करके अमरीका की ओर से चीनी छात्रों को वीज़े रद्द करने के फैसले का कड़ा विरोध किया है।  चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाऊ ली जियान ने शनिवार को कहा कि चीनी छात्रों के विरुद्ध अमरीकी सरकार की धमकी, उस पारदर्शिता के ख़िलाफ़ है जिसका दावा अमरीका करता है।  उन्होंने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा कि वाशिग्टन को चीनी छात्रों के अधिकारों का हनन करने का अधिकार नहीं है।  उनका कहना था कि यह काम, खुले हए भेदभाव जैसा है।

उल्लेखनीय है कि ट्रम्प प्रशासन हज़ारों उन चीनी छात्रों और शोधकर्ताओं का वीज़ा रद्द करने जा रहा है जिनका संबन्ध पीपल्स लिब्रेशन आर्मी से संबद्ध विश्वविद्यालयों से है।  इस अमरीकी फैसले से तीन हज़ार चीनी छात्र प्रभावित हो सकते हैं।