27 मई 2020 - 15:17
नया और रोचक शोध, इस प्रकार के पुरुषों को कोरोना से मौत का कम खतरा! क्या आप हैं उनमें शामिल ?

एक नये शोध से पता चला है कि खास प्रकार की उंगुली रखने वाले पुरुष, कोरोना वायरस से कम मरते हैं।

  शोध से पता चलता है कि जिन लोगों की अनामिका या रिंग फिंगर यानी अंगूठे से चौथी और सब से छोटी उंगली से पहले वाली उंगुली सारी उंगलियों से बड़ी होती है, कोविड-19 से उन लोगों की कम मौत होती है।

     शोध के अनुसार पुरुषों की अगर अनामिका उंगली बढ़ी होती है तो उसकी वजह यह होती है कि गर्भाशय में जब वह होते हैं तो  टेस्टोस्टेरॉन नाम का हार्मोन अधिक मात्रा में मिलता है जिसकी वजह से उनकी अनामिका नामक उंगली अन्य उंगलियों की तुलना में बढ़ जाती है।

     यह हार्मोन ACE2 नामक एंजाइम अधिक  बनाता है जो शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

     वैज्ञानिकों ने विश्व के 41 देशों के 2 लाख से अधिक लोगों का अध्ययन करने के बाद यह पाया है कि जिन देशों में पुरुषों की अनामिका उंगुली छोटी होती

स्वान्ज़ी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन माइनिंग ने कहा कि इस से आस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, हालैंड और पूर्वी एशिया के लोगों को एक प्रकार की सुरक्षा मिल जाती है क्योंकि इन देशों के पुरुषों की अनामिका उंगुली आम तौर पर बड़ी होती है।

     उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों का यह कहना है कि जन्म से पहले गर्भ में जिस बच्चे को टेस्टोस्टेरॉन अधिक मात्रा में मिलता है उसकी अनामिका उंगली बड़ी हो जाती है और उसमें ACE2 एंजाइम का स्राव अधिक होता है जो उसे वायरस के सामने अधिक मज़बूत बना देता है।

     वैज्ञानिकों के अनुसार बड़ी रिंग फिंगर वाले पुरुषों पर कोरोना का असर काफी हल्का होता है और वह बहुत जल्द ठीक भी हो जाते हैं।

     यह शोच ऐसे समय में आया है कि जब हालिया दिनों में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना वायरस से होने वाली मौत में लिंग की बहुत बड़ी भूमिका होती है।

है वहां उनकी मौत तीन गुना अधिक हुई है।