20 मई 2020 - 12:58
ईरान के ख़िलाफ़ पोम्पियो के बेबुनियाद दावे जारी, अब माहान एयर के बारे में यह कहा ...

अमरीका के विदेश मंत्री की ओर से ईरान के ख़िलाफ़ शत्रुतापूर्ण और निराधार दावों का सिलसिला लगातार जारी है और इस बार उन्होंने ईरान की माहान एयर विमानन कंपनी को निशाना बनाया है।

माइक पोम्पियो ने ईरान की माहान एयर से संबंध रखने के कारण एक चीनी कंपनी को अमरीकी वित्तमंत्रालय की ओर से प्रतिबंधित किए जाने के बाद इस एयरलाइन के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार करते हुए इस पर आतंकवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि माहान एयर की मेज़बानी करने वाले देशों की संख्या घट रही है और चीन उन गिने चुने देशों में है जो अब भी इस एयरलाइन से सहयोग कर रहे हैं। पोम्पियो ने दावा किया कि इस सहयोग का नतीजा अच्छा नहीं होगा।

 

अमरीका के विदेश मंत्री ने वेनेज़ुएला समेत संसार के अनेक देशों के ख़िलाफ़ दबाव बढ़ाने और कार्यवाही करने की अपने देश की ग़ैर क़ानूनी गतिविधियों की तरफ़ कोई भी इशारा किए बिना दावा किया कि माहान एयर ने वेनेज़ुएला में ऊर्जा के उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए इस देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार की मदद के उद्देश्य से कई खेपें वहां पहुंचाई हैं। अमरीकी वित्तमंत्रालय ने मंगलवार की शाम चीन एक कंपनी पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया है कि वह माहान एयर की तरफ़ से गतिविधियां कर रही थी।