20 मई 2020 - 12:53
बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी हमारा पहला मक़सद है, हम इस्राईल से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं, हिज़्बुल्लाह

बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी हमारा पहला मक़सद है, हम इस्राईल से आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं, हिज़्बुल्लाह

हिज़्बुल्लाह की कार्यकारी परिषद के प्रमुख सैय्यद हाशिम सफ़ीयुद्दीन ने अल-मयादीन टीवी चैनल से बात करते हुए कहाः हम किसी भी टकराव के लिए पूरी तरह तैयार हैं ।

उन्होंने कहाः दुश्मन से टकराव की स्थिति में हिज़्बुल्लाह अपनी शक्ति और विकल्पों के बारे में पूरी तरह से आश्वस्त है। हालांकि उसे युद्ध शुरू करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

सफ़ीउद्दीन का कहना था कि हिज़्बुल्लाह ने सन् 2000 और 2006 में इस्राईली सेना को कि जिसे अजेय बताया जाता था, अपने वश में करके घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि इस्राईल के चारो ओर एक मज़बूत घेराबंदी मौजूद है, जिसे उसकी सेना अच्छी तरह से महसूस कर रही है।

हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि हमारा मुख्य उद्देश्य, बैतुल मुक़द्दस या यरूशलम की आज़ादी है, और उसके लिए हम हर क़ुर्बानी देने के लिए तैयार हैं।

सफ़ीउद्दीन ने इस्राईल को यह चेतावनी क़ुद्स डे से ठीक पहले दी है। हर साल रमज़ान महीने के अंतिम शुक्रवार को दुनिया भर के मुसलमान, क़ुद्स डे के रूप में मनाते हैं।

इस बीच, हिज़्बुल्ला के उप महासचिव शेख़ जनरल नई क़ासिम ने भी कहा है कि हम इस्राईल के साथ युद्ध के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि इस्राईल के लिए यह कठिन समय है। यही वजह है कि वह लेबनान में उथल-पुथल उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि इस्राईली हिज़्बुल्लाह से सीधे टकराने से बच रहे हैं।