राष्ट्रपति रूहानी के सलाहकार सूरना सत्तारी ने ईरान के दक्षिणी नगर बूशहर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोरोना के लिए टेस्ट किट्स देश के भीतर बन रही हैं और हमें कोरोना के लिए जरूरी साधनों के आयात की ज़रूरत नहीं है।
वैज्ञानिक व तकनीक के क्षेत्र में राष्ट्रपति के सलाहकार सूरना सत्तारी ने कहा कि ईरान की नालिज बेस्ट कंपनियां, कोरोना टेस्ट किट्स अन्य देशों को निर्यात कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आरंभिक दिनों में सीमित संख्य में कुछ साधन आयात किये गये थे लेकिन अब उपचार और अस्पताल संबंधी हर ज़रूरत को देश के भीतर से पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ईरान की 8 कंपनियों को कोरोना किट्स के निर्यात का लाइसेंस भी दिया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि ईरानी कंपनियां वैक्सीन के क्षेत्र में काम कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही कोई परिणाम सामने आएगा।
याद रहे ईरान दुनिया के उन गिने चुने देशों में शामिल हैं जहां कोरोना वायरस की वजह से पूरा लाकडाउन नहीं लगाया गया और उसके बावजूद कोरोना वायरस के फैलाव पर काबू पा लिया गया।