राज्य की सहायता संस्थाओं के कर्मियों का कहना है कि उन्हें बहुत देर से इस बात का पता चला कि अब तक जो मास्क वह प्रयोग करते रहे हैं और जिनके बारे में कहा गया था कि यह मास्क एन-95 हैं, घटिया हैं।
मिसाच्युसिट्स इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नालाजी एमआईटी ने राज्य में वितरत किए जाने वाले एन-95 मास्कों का विभिन्न लैब्स में जाएज़ा लिया जिसके अनुसार इन मास्को की फ़िल्टर पावर 95 प्रतिशत के बजाए केवल 30 प्रतिशत या इससे भी कम है।
इसी मध्य फ़्लोरिडा, टेक्सास और एरीज़ोना में समय से पहले समाजिक और आर्थिक गतिविधियां शुरु करने के विरोधियों ने सड़कों पर निकलकर प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने यमदूत के प्रतिकात्मक वस्त्र पहन रखे थे और वह सड़कों पर लाशों के बैग रखकर समय से पहले सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां शुरु करने के विरुद्ध नारे लगा रहे थे।
इसी मध्य अर्कंसास के गवर्नर ने कहा है कि राज्य में कोरोना मरीज़ों की संख्या में अचानक वृद्धि होने के दृष्टिगत सोशल और आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरु करने का फ़ैसला फ़िलहाल टाल दिया गया है। उनका कहना था कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरु करने का फ़ैसला और भी सावधानी के बाद किया जाएगा।