विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को ट्वीट कर परमाणु समझौते में अमरीका की भागीदारी रुकने के दो साल पूरे होने के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के पत्र की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका को परमाणु समझौते से निकलने और इस समझौते का उल्लंघन करने के लिए दूसरों को मजबूर करने पर जवाबदेह होना पड़ेगा।
ज्ञात रहे कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने 8 मई 2018 को सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 2231 का खुला उल्लंघन करते हुए वाशिंग्टन के एकपक्षीय रूप से परमाणु समझौते से निकलने की घोषणा कर दी थी।
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने शुक्रवार को परमाणु समझौते से अमरीका के ग़ैर क़ानूनी रूप से निकलने, ईरानी जनता के ख़िलाफ़ एकपक्षीय प्रतिबंधों और व्यापक स्तर पर राष्ट्र संघ घोषणापत्र के निरंतर उल्लंघन के बारे में महासचिव गुटेरस को एक पत्र लिखा था।