8 मई 2020 - 14:56
अमेरिका ने अपने कई युद्धक विमानों को सऊदी अरब से निकाला, अब पेट्रियट मिसाइलों को हटायेगा और अपनी सैन्य उपस्थिति भी कम करेगाः वॉल

अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने जो सैनिक और सैन्य संसाधन तैनात कर रखे हैं उनका मूल लक्ष्य सऊदी अरब के हितों की रक्षा है।

अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जरनल ने गुरूवार को रिपोर्ट दी है कि अमेरिका सऊदी अरब से पेट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली को हटाने के साथ- साथ इस देश से अपने सैनिकों को कम करने की समीक्षा कर रहा है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार वॉल स्ट्रीट जरनल ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले बताया है कि अमेरिका ने अपने कई जेट युद्धक विमानों को सऊदी अरब से निकाल लिया है और अब वह पेट्रियट मिसाइल की चार रक्षा प्रणालियों को इस देश से निकाल रहा है।

अमेरिकी समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जरनल के अनुसार अमेरिका सऊदी अरब में अपनी सैन्य उपस्थिति को कम करने के प्रयास में है और इसका अर्थ सऊदी अरब में अमेरिका की ध्यान योग्य सैन्य उपस्थिति की समाप्ति है।

इस समाचार पत्र ने लिखा है कि सऊदी अरब से अपनी सैन्य उपस्थिति को कम करने पर आधारित अमेरिकी फैसले का आधार कुछ अमेरिकी अधिकारियों की समीक्षा है और उनका मानना है कि अब सऊदी अरब में अमेरिकी हितों को तत्काल कोई ख़तरा नहीं है जबकि जानकार हल्कों का मानना है कि सऊदी अरब में अमेरिका की सैन्य उपस्थिति में कमी दोनों देशों के संबंधों में मौजूद मतभेदों के गहरे होने का चिन्ह है और अमेरिका ने सऊदी अरब में अपने जो सैनिक और सैन्य संसाधन तैनात कर रखे हैं उनका मूल लक्ष्य सऊदी अरब के हितों की रक्षा है।